संवाददाता/किशनगंज
गैस की किल्लत व मूल्य में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मंगलवार को शहर के फल चौक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित था।
जिसमें केंद्र सरकार के नीति व नीयत के खिलाफ जमकर आक्रोश निकाला। इस दौरान सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार, पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू,कार्यकारी जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर, नगर अध्यक्ष सजल साहा, अरुण साहा, आदर्श साहा, अनय कुमार बैद, तनवीर आलम, एससीएसटी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान,गुड्डू, शमशीर उर्फ दारा, मो तस्लीम, जमशेद आलम, शुभम दास सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।
























