कटिहार:इंटर रिजल्ट में पलक प्रिया ने 82.40 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया प्रखंड का मान

SHARE:

परिवार व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

बरारी /कटिहार – सोमवार को बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान पलक प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 500 अंकों में 412 अंक प्राप्त कर 82.40 प्रतिशत अंक हासिल किया और अपने प्रखंड का नाम रौशन किया। पलक प्रिया की इस सफलता पर उनके घर में खुशी का माहौल बना रहा।

परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उनकी माता रंजू कुमारी,जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज बरारी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। पलक प्रिया, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की नतिनी हैं।

उनकी सफलता पर बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, राजद नेत्री बेबी कुमारी, कांग्रेस नेता तौकीर आलम, मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, नाना विश्वनाथ चौधरी,मामा लक्ष्मण जयसवाल, राम कुमार जयसवाल सहित प्रखंड के कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!