मनसाही/कटिहार – प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने सोमवार को जिला पदाधिकारी कटिहार से मिलकर 20 एवं 21 मार्च को आई भयंकर आंधी तूफान एवं वर्षा के कारण खेत में खड़ी नगदी फसल नष्ट हो जाने को लेकर एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सोपा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने बताया कि विगत 20 एवं 21 मार्च को मनसाही प्रखंड क्षेत्र में भयंकर आंधी तूफान एवं वर्षा हुआ था।
जिस कारण मनसाही प्रखंड के चित्तौड़िया, साहेबनगर, मोहनपुर,भेड़ मारा,मरंगी एवं कुरेठा पंचायत के किसान जो रब्बी की खेती में मक्का,गेहूं,आलू एवं सब्जी जो खेत में लगा हुआ था पूरी तरीके से नष्ट एवं बर्बाद हो गया हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई हैं। किसान के सामने भरण पोषण की गंभीर संकट उत्पन्न हो गया हैं।
इस बाबत उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी से आग्रह किए कि अपने स्तर से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर मुआवजा किसानों के खाते में भेजा जाए जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके क्योंकि किसान रवि की खेती में मकई,आलू,गेहूं विभिन्न प्रकार की सब्जी की खेती करते हैं,उनसे ही उनके परिवार का भरण पोषण होता हैं,अब फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गया हैं। उन्होंने अभिलंब जिला पदाधिकारी से फसल क्षति की जांच करा कर किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजने की मांग की।




























