विधायक गोपाल अग्रवाल ने जूस पिलाकर अनशन करवाया समाप्त
संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा
किशनगंज जिले के नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल एवं अन्य पार्षदगण विभिन्न मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए है।दरअसल नगर पंचायत में बीते 8 महीने से स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी नहीं है जिसके बाद बीते दिनों मुख्य पार्षद ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी को ज्ञापन भेज कर स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी की मांग की थी ।
गौरतलब हो कि बीते आठ महीने से नगर पंचायत में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के जरिए काम काज चल रहा है।मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल का कहना है कि प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी होने की वजह से विकास योजनाएं ठप है और इसका खामियाजा यहां के नागरिकों के साथ साथ हम लोगो को भी उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा तब तक स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं होती ।वही देर शाम जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल अनशन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने जूस पिलाकर सभी का अनशन समाप्त करवाया ।विद्यायक ने उचित पहल का भरोसा दिया है।इस मौके पर पार्षद अमित सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।




























