किशनगंज:दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के गछपाड़ा की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाया है।पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पति सफीकुल इस्लाम व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 14 मार्च 2018 को गछपाड़ा के रहने वाले युवक से हुई थी।

निकाह के बाद महिला अपने ससुराल गईं, लेकिन वहां पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।दहेज में 5 लाख रुपये और बुलेट की मांग की जाने लगी।प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके आ गई।

कुछ दिन बाद महिला दोबारा ससुराल आ गई।लेकिन ससुराल के लोग पीड़ित महिला को फिर से प्रताड़ित करने लगे।पीड़ित महिला एक बार फिर अपने मायके आ गई।

20 मार्च को पीड़ित महिला का पति महिला के घर आ गया और उसे अपने साथ ससुराल ले जाने लगा।ससुराल ले जाते समय ससुराल के कुछ लोग रास्ते आ गए और मारपीट करने लगे।इतने में कुछ लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।

मामले को लेकर पंचायती भी हुई।पंचायती में भी मामला निपटाया नहीं जा सका। थक हारकर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई