BiharNews:बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तोड़ी किसान की कमरखेतों में बिछी मक्के की फसल

SHARE:

कोढ़ा/ कटिहार – प्रकृति के बदले मिजाज और बेमौसम आंधी-बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज हवाओं और बारिश के कारण मक्के की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।लहलहाती मक्के की फसल जमीन पर धराशायी हो गई है।

एक पीड़ित किसान सुनील मुर्मू सरपंच प्रतिनिधि अपने खेत के बीच असहाय खड़ा है, जिसकी आंखों में अपनी बर्बाद होती मेहनत को देखकर मायूसी साफ झलक रही है। किसान ने बताया कि फसल पकने को तैयार थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक हुई इस तबाही ने सब कुछ छीन लिया। किसानों का कहना है कि उन्होंने खाद, बीज और सिंचाई में हजारों रुपये खर्च किए थे, जो अब मिट्टी में मिल गए हैं।

अब उनके सामने परिवार का भरण-पोषण और कर्ज चुकाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महीनों की मेहनत और उम्मीदें एक ही झटके में खत्म हो गईं। अब सरकार से मुआवजे की ही आस है ।

प्रशासन से मुआवजे की मांग क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल के नुकसान का सर्वे करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें। वही कोढ़ा विधानसभा के विधायक कविता पासवान ने बताया कि इस मामले को लेकर डीएम से बात हुई है सर्वे चल रही है सभी को उचित मुआवजा मिलेगा ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई