कटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 कुंवारी कन्याएं एवं माताएं बहनों ने माथे पर कलश लेकर कोसी घाट से जल भरकर वार्ड भ्रमणकर मंदिर प्रांगण में समापन किया।
राम जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने कहा की कलश यात्रा के साथ 22 मार्च से 28 मार्च तक सात दिवसीय भक्ति मय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु महा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है वही 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जाना है।
मंदिर कमेटी के सचिन सौरव मालाकार ने कहा कि इस अवसर पर भारतीय थल सेवा के धर्मगुरु राष्ट्रीय स्तर के परम विद्वान आचार्य पंडित बृजेश शर्मा भागवत पीपासु महाराज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के पावन धाराधाम से पांचवीं बार हवाई अड्डा कटिहार की धरती पर पधार कर अपने श्री मुखारविंद से मृदुल रसमय कथा का पान कराएंगे। जिसको सुनने के लिए वार्ड के साथ-साथ कटिहार जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त शामिल होंगे।
श्रीमद् भागवत कथा शाम के 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक 7 दिनों तक लगातार किया जाएगा। भाव कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष यादव उप सचिव ,सीवन राय व्यवस्थापक,कुंदन यादव उप व्यवस्थापक,मुरारी जायसवाल कोषाध्यक्ष, मिथिलेश चौधरी, उप कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान, संरक्षक राम इकबाल शाह, चंदन चौधरी, युवा संगठन मंत्री गौरव कुमार, लालू यादव, हरिवदन यादव, हरदेव पोद्दार, राजेश कुमार यादव, संतोष मालाकार, छोटू कुमार, अमित सिंह, शंभू यादव , रंजीत पोद्दार, उदय सिंह, आर्यन कुमार,सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य एवं वार्ड वासियों ने कलश यात्रा में शामिल होकर क्षेत्र को भक्ति में किया।



























