बरारी /कटिहार – बजरंग दल के तत्वावधान में रामनवमी के उपलक्ष्य में बरारी नगर पंचायत में रामध्वज शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में रविवार शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधि,विभिन्न दलों के नेता एवं रामभक्तों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।जिसकी अध्यक्षता नपं बरारी की मुख्य पार्षद बबिता कुमारी ने की।
इस दौरान शोभायात्रा के आयोजनकर्ता बजरंग दल के संयोजक प्रवीण रिंकू,राजीव भगत,पवन चौरसिया,आदित्य भगत ने उपस्थित लोगों के समक्ष शोभायात्रा को लेकर चर्चा की।जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व 26 मार्च को गांधी स्मृति भवन स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण से रामध्वज शोभायात्रा निकलेगी।
जो रेफरल अस्पताल चौक,बरारी थाना चौक से होते हुए डाकबंगला चौराहा से श्री भगवती मंदिर बरारी हाट से मालाकार चौक से बरारी बस्ती होते हुए अवध नगर चौक होते हुए धर्मशाला मुहल्ला होते हुए राम जानकी मंदिर गुरुबाजार से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक से काढ़ागोला स्टेशन बाजार से पुनः बजरंग बली मंदिर गांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में समाप्त होगी।
इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती,भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की साह,पूर्व उप मुखिया धनजीत यादव, जदयू नेता चंद्रमोहन सिंह,अरविंद कुमार, गंगा समग्र जिला संयोजक नवीन चौधरी,समाजसेवी गौतम भगत,अमरजीत सिंह,भगवती मंदिर सचिव पंकज यादव, अमरेंद्र कुमार अमर, उमाशंकर चौधरी,उत्सव प्रकाश, मुरारी कुंवर,अंकित चौधरी,रवि सिंह,निट्टू सिंह, आदर्श चौधरी,ऋषव प्रकाश, जयप्रकाश सिंह, संजय चौधरी, गौरव सिंह आदि लोग शामिल रहे ।



























