किशनगंज में नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत, कारवाई में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पास के गांव के युवक पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है।मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध गुरुवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की बुधवार को अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। नाबालिग लड़की पहले ही खेत से घर के लिए निकल गई थी।

नाबालिग लड़की की मां बाद में घर पहुंची।जब नाबालिग लड़की की मां घर पहुंची तो नाबालिग लड़की घर में नहीं मिली।काफी खोजबीन में पता चला की नाबालिग लड़की को पास में एक घर में किसी के द्वारा बंद करके रखा गया है।परिजन वहां पहुंचे और नाबालिग लड़की को परिजन अपने घर लेकर आ गए।

घर आने पर नाबालिग लड़की से पूछने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को बताया की उसके साथ एक युवक ने गलत हरकत किया है।घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 को भी दी।मामले को लेकर पंचायती भी हुई।इसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की की मां अपनी बच्ची को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई