किशनगंज से महिला हुई लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के सुभाष पल्ली से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता महिला के पिता कृष्णा दास ने गुरुवार को अपनी पुत्री के गुमशुदगी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला 18 मार्च से घर से लापता है।महिला किसी को बिना बताए घर से निकल गई है।

प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही है।जरा सी बात पर परेशान हो जाती है।वह अब तक घर वायस नहीं लौटी है। जानकारी मिलते ही लापता महिला के पिता ने लापता महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।

काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली।इसके बाद लापता महिला के पिता प्राथमिकी दर्ज करवाने सदर थाना पहुंचे।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लापता महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई