बलरामपुर /कटिहार – शुक्रवार को रमजान माह की आखरी जुमे की नमाज प्रखंड क्षेत्र के सभी जामे मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई।इस जुमे को अलविदा जुमा भी कहा जाता है।अजान सुनते ही जवानों एवं बुजुर्गों के साथ बच्चे भी अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे।
जिसको लेकर मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।अपने तकरीर में मौलाना मो. मुशरर्फ ने रोजेदारों से ईद की नमाज अदा करने से पहले फितरा अदा करने को कहा। जो घर खुशहाल है उस घर के प्रत्येक व्यक्ति को फितरा देना है।
फितरा की अदायगी जे लिए 2 किलो 45 ग्राम गेंहू या उसके बदले वर्तमान में बाजार भाव की कीमत से रुपया गरीब, विधवा,लाचार आदि लोगों में बांटने का हुक्म है।
अगर किसी घर मे ईद की सुबह बच्चे का जन्म होता है तो उस के मां बाप को बच्चे का भी फितरा अदा करने का हुक्म है।मस्जिदों में नमाज के बाद रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में सादगी और एहतराम के साथ अपना सिर झुका कर नेक राह पर चलने के साथ मुल्क में अमन शांति,तरक्की एवं आपसी सदभाव की दुआ मांगी।


























