2 करोड़ से ज्यादा का साइबर फ्रॉड – डीएसपी रामकृष्ण
कटिहार – साइबर थाना पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए म्यूल अकाउंट संदिग्ध बैंक खाता गिरोह पर बड़ा एक्शन किया है। सायबर पुलिस ने 2 करोड़ से ज्यादा का साइबर फ्रॉड खेल को उजागर किया। जिसमें सीए और आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर समेत 6 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रहे।
कटिहार साइबर डीएसपी राम कृष्ण ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत साइबर थाना कटिहार ने म्यूल अकाउंट संदिग्ध बैंक खातों के जरिए हो रहे अवैध लेनदेन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि हाल में शहर के विनोदपुर निवासी दवा व्यवसायी लक्ष्मीकांत अग्रवाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट पुत्र निशांत अग्रवाल उसके सहयोगी रवि शंकर रवि कोढा निवासी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया।
जिसके जरिए करीब 50 लाख 69 हजार रुपये का अवैध लेनदेन किया गया। इतना ही नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी का खाता भी संचालित कर अवैध राशि का उगाही किया है ।मामले से बचने के लिए इन्होंने बैंक चेकबुक, मोबाइल और मुहर खोने की झूठी सूचना भी थाने में दर्ज कराई थी।
वहीं दूसरे मामले में खाताधारक कैलाश प्रसाद साह, रिंकू कुमार, राजेश कुमार मिश्रा और आइसीआइसीआइ बैंक के ब्रांच मैनेजर कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी के माने तो सभी ने मिलकर साइबर अपराधियों के साथ सांठगांठ कर खाते के जरिए करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये का अवैध ट्रांजैक्शन किया है।
पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 26 संदिग्ध खातों की पहचान की गई है। जिनकी जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों का इस्तेमाल किसी भी अवैध गतिविधि में न होने दें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करने से बचें।
रिपोर्ट:सत्येंदु सुमन


























