महानंदा नदी में डूब कर एक किशोरी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

मौसी के घर आई थी बच्ची रानीपतरा पूर्णिया की रहने वाली थी किशोरी

आजमनगर /कटिहार – महानंदा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चली गई किशोरी की डूब कर मौत हो गई। 13 वर्षीय ऋषिका कुमारी आजमनगर बाजार स्थित शनिचरी हाट के निकट अपने मौसा शिकल साह के घर मेहमान नवाजी के लिए आई थी।

मृतिका ऋषिका कुमारी 10 दिन पूर्व मौसा के घर आजमनगर आई थी। किसे पता था डूबने से उनकी मौत हो जाएगी। मृतिका ऋषिका कुमारी को तैरना नहीं आता था।

महानंदा नदी में नहाने के लिए जाना उचित नहीं था। महानंदा नदी के इर्द-गिर्द में बसे लोगों का ऐसा कहना है। किनारे के बगल में ही गहरे पानी की शुरुआत हो जाती है, जिसे तैरना नहीं आता हो तो उनके लिए काफी परेशानी का सबब बन जाता है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं भेजा जा सका था। घटना करीब 10:00 दिन की बताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर एसडीआरएफ की टीम बुलाकर शव बरामद किया जा सका।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!