नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को मिला जीत का प्रमाण पत्र दिया गया
बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कुल तीन पंचायतों के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का मतगणना संपन्न हुआ। जिसमें दो पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए तथा एक पैक्स अध्यक्ष का चुनाव की गई। बुधवार की देर रात को रघुनाथपुर पैक्स अध्यक्ष का मतगणना कर सुरक्षा के बीच संपन्न हुई है। जिसमें मोहम्मद शमीम आलम विजय घोषित हुए।
इस संबंध में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बारसोई मुमताज़ अहमद के द्वारा जीत का प्रणाम पत्र सौंप दिया गया। नगर पंचायत बारसोई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई में बनाये गए मतगणना केंद्र से जारी चुनाव परिणाम के मुताबिक रघुनाथपुर से शमीम आलम एवं बेलवा पंचायत से मोहम्मद तैयब तथा चौन्दी पंचायत से हरेराम सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है।
शमीम आलम ने कुल मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महमूद आलम को 139 मतों से पटखनी दे दी है। वहीं बेलवा पंचायत से मोहम्मद तैयब तथा चौन्दी पंचायत से हरेराम सिंह को निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया है।
मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त तीनों ही पंचायतों में सदस्य के पद पर जीत हासिल करने वाले सभी पैक्स सदस्यों को 20मार्च को प्रखंड कार्यालय बारसोई में जीत का प्रणाम पत्र दिया जाएगा। देर रात घोषित चुनाव परिणाम के पश्चात सभी विजयी उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों में बड़ी उत्साह देखी गई। समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूलमाला पहनाकर जमकर अपनी-अपनी खुशियों का इजहार किया।





























