स्वाति गैस एजेंसी का एसडीओ ने औचक निरीक्षण कियासंचालक को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

SHARE:

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के स्वाति गैस एजेंसी में बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार,सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार,आपूर्ति निरीक्षक बारसोई सृजन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से स्वाति गैस एजेंसी में औचक निरीक्षण किया। संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजू कुमार ने गैस एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि एलपीजी गैस सिलेंडर का जो भी उपभोक्ता बुकिंग कराए हैं ।

उन्हें तीन से चार दिन के निर्धारित समय सीमा में घर पर ही फ्री होम डिलीवरी की जाए। उपभोक्ताओं से अपील करते हुए एसडीएम ने कहा कि गैस एजेंसी परिसर में भीड़ न लगाए। इसकी सूचना गैस एजेंसी गोदाम में पोस्टर के माध्यम से दीवार पर चिपकाकर दे दी जाए। सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार प्रसार हो।

गैस गोदाम के जांच में 700 खाली गैस सिलेंडर एवं 480 भरा हुआ पाया गया। प्रतिदिन स्वाति गैस एजेंसी में 1000 का लोड एचपीसीएल द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। गाड़ियों पर गैस सिलेंडर फ्री होम डिलीवरी शुरू कर दी गई। जांच में सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। यह जानकारी देते हुए एसडीएम राजू कुमार ने बताया कि धावादल लगातार निरीक्षण गैस एजेंसी मैं कर रहे हैं।कालाबाजारी एवं अफवाह फैलाने वालों से शक्ति से निपटा जाएगा। अफवाह पर ध्यान ना दे उपभोक्ता ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई