धनपाड़ा के छात्र – छात्राओं ने किया नेपाल कोसी बैराज का परिभ्रमण

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना कार्यक्रम के तहत आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा के छात्र – छात्राओं को नेपाल के भीम नगर कोसी बैराज सहित गणपत नगर सुपौल विष्णु मंदिर का परिभ्रमण कराया गया।

इस संदर्भ में भ्रमण दल के वरीय शिक्षक कालेश्वर साह ने बताया कि शैक्षिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना यह कक्षा के बाहर वास्तविक अवलोकन ऐतिहासिक स्थल और वैज्ञानिक केंद्रो के भ्रमण के माध्यम से छात्रों को रुचि जगाने,आत्मनिर्भरता बढ़ाने और सांस्कृतिक समझ विकसित करने के लिए कराया जाता हैं ।

इस परिभ्रमण से बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव आत्मक शिक्षा अवलोकन और विश्लेषण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान सामाजिक कौशल के साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर शिक्षकों में सियाराम यादव,श्वेता सिंह,तारकेश्वर कुमार ऋषि ,छात्र – छात्राओं में सुहानी भारती,कीर्ति कुमारी, नैंसी कुमारी,साक्षी प्रिया,जानवी शर्मा स्वीटी कुमारी, शिवानी, तान्या,काजल कुमारी,साक्षी प्रिया,शगुन दास,अमर कुमार, विकास आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई