कटिहार – चैत्र माह के प्रथम दिन और भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति द्वारा एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शहर के मेजर आशुतोष पार्क हरदयाल टॉकीज के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांग जनों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति और लोक गीत रहे। कई दिव्यांग साथियों ने सुरीले अंदाज में गाना गाकर समां बांध दिया, जिससे पूरा पार्क तालियों की गूँज से भर उठा। संगीत के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता उनकी प्रतिभा और उत्साह के आड़े नहीं आती।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य समाज कल्याण विभाग के सदस्य श्री शिव शंकर रमाणी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा
कि भारतीय नव वर्ष हमारी संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज हमारे दिव्यांग साथियों ने जिस प्रकार गीतों के माध्यम से अपनी खुशी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह प्रेरणादायक है।
हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले वर्ष में दिव्यांगों के कल्याण, मान-सम्मान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नव वर्ष की बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित शिव शंकर रामानी के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता छाया तिवारी, वासुदेव नायक, डॉ अवधेश कुमार देव, जयप्रकाश बारीक,अभिषेक तिवारी,सरदार अमर सिंह, भवानी देवी,सुश्री गुंजन कुमारी, जुगल मंडल, तारा देवी, रवि कुमार दास, राजीव कुमार सिंह, स्वीटी शर्मा, प्रशांत अधिकारी, डेजी कुमारी ,लक्ष्मी देवी, उषा घोष, जूली शर्मा, मुन्ना साह, सुभद्रा देवी, तारा देवी, बिंदेश्वरी शर्मा, निर्मला देवी, जूली शर्मा, शिवसागर कुमार ,सुनीता देवी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।





























