बहादुरगंज में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

SHARE:


बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत


क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 किशनगंज गौतम कुमार ने गुरुवार को अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय, बहादुरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।


इस दौरान एसडीपीओ गौतम कुमार ने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश देते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज अरुण कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


आगामी पर्व ईद को ध्यान में रखते हुए एसडीपीओ ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने गश्ती बढ़ाने, रात्रि में फुट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। साथ ही भूमि विवाद से जुड़े मामलों में समय पर कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित रखने पर भी बल दिया।


एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से ही क्षेत्र में अमन-चैन कायम रह सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ पर्व मनाएं, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!