ईद पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

ईद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाये जाने को लेकर बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार , सर्किल इंस्पेक्टर राजा व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है।

ईद पर्व भी यहां आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न हो जाएगा।सभी मस्जिदों और ईदगाहों को साफ-सफाई करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गए। बैठक में बताया गया कि अंजुमन इस्लामिया,करबला और कदम रसूल इन तीन स्थलों पर मुख्य रूप से ईद की नमाज अदा की जाती है। इन स्थलों समेत जिस मस्जिदों और ईदगाह पर अधिक भीड़ होती है।

वहां पर सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए।असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी।सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।सोशल मीडिया पर भी निगरानी बरती जा रही है।

कोई भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने से परहेज करें।बैठक में लोगों से कई सुझाव लिये गए।बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि यहां सभी पर्व त्योहार शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में सम्पन्न होता है।

ईद का त्योहार भी शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न होगा। वहीं अलविदा के जुम्मा को लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर भी कई निर्णय लिए गए।ताकि अलविदा जुमा के दिन किसी को भी स्थल पहुंचने में परेशानी न हो।इसे लेकर ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई