बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजा

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में बुधवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे।सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे ।

भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें। मंदिर में मां काली , मां शारदे,भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गई।पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई।कमिटी के सचिव शुभजीत शेखर,मनोज मजूमदार, साधन दास व कल्याण बोस ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है।अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है।

पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में भक्त निखिल पाल,कल्याण बोस आदि मौजूद थें।इसके अलावे खगड़ा ढेकाबिंजा, रूईधासा काली तला,डुमरिया व रोलबाग में अमावस्या पूजा की गई।खगड़ा में पुरोहित सन्नी झा के द्वारा पूजा की गई।मंदिर में भक्त गौतम साह,दीपक साह आदि पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे।डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती के द्वारा माता की पूजा की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई