बरारी /कटिहार – नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 – 27 के परिणाम में बरारी के करीब दर्जन छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। उपरोक्त सभी छात्र छात्राए बरारी के विभिन्न सरकारी विद्यालयो में कक्षा पांच मे अध्ययनरत थे और स्थानीय आधुनिक शिक्षा निकेतन गुरूबाजार में इसके प्रवेश परीक्षा के सफल तैयारी मे जुटे थे।
इन छात्र छात्राओ के सफलता पर उनके अभिभावको ने आधुनिक शिक्षा निकेतन के निदेशक मिथिलेश कुमार झा सहित अन्य सहायक शिक्षको को शाधुवाद देते हुए हर्ष जताया है।
साथ ही सफल छात्र छात्राओ में रौशन, निशिकांत, अमन, हंसराज, देव, श्रेयांश, समीर राजा, साजिद, अनिश राज, अंकाक्षा दीप आदि के सुन्दर भविष्य की कामना की है।

























