कटिहार:जिले रसोई गैस की नहीं है कमी,अफवाहों को करें नजर अंदाज–डीएम

SHARE:

कटिहार -जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।इसलिए उपभोक्ताओं को पैनिक होने की आवश्यक्ता नहीं है।उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है।उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि मध्य पूर्व के देशों के बीच आपसी विवादों या युद्ध के कारण घरेलू गैस की किल्लत होने की खबर निराधार है।

जिले में गैस का पर्याप्त भंडारण है और आपूर्ति भी सामान्य है।डीएम ने कहा है कि जिले में विभिन्न कंपनी के कुल 54 गैस एजेंसी काम कर रही है।जिसके पास आज की तिथि में कुल 16626 घरेलू तथा 1106 व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध है।मंगलवार को हीं 5967 सिलेंडर आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी,जमाखोरी एवं अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। सभी प्रखंडों में विशेष धावा दल काम कर रहा है। जो गैस आपूर्ति को लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर जमाये है। कटिहार प्रखंड में पाये गये एक अनियमितता के विरुद्ध सहायक थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा है कि जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त पाये जाने पर एजेंसी या संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला पदाधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर 06452- 239025 और 239026 जारी कर कहा है कि लोग अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से जरूरत होने पर ही सिलेंडर बुक कराने की अपील की है ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जिला पदाधिकारी बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को सिलेंडर के निर्बाध आपूर्ति का निर्देश दिए गए हैं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदुम्न सिंह यादव,एएसपी अभिजीत सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन भी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई