युवक के साथ मारपीट,अज्ञात के विरुद्ध सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

युवक से मारपीट को लेकर पीड़ित के पिता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग निवासी पशुपति नाथ झा ने सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनका पुत्र राजहंस 13 मार्च को सुपौल जिले से किशनगंज बस स्टैंड में बस से उतरा था।बस स्टैंड से वह डेमार्केट ओवर ब्रिज होते हुए अपने मोतीबाग स्थित घर जा रहा था।

तभी एक ओवर ब्रिज पर कार से ठोकर के विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले के तहकीकात में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!