किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के पानीसाल स्थित घर के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक मोहम्मद फरमुद अंसारी ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन देकर ई -रिक्शा चोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
दिए गए आवेदन के अनुसार रोज की तरह 15 मार्च को भी देर शाम में ई -रिक्शा लेकर घर के पास पहुंचा।
ई -रिक्शा को घर के बाहर लगा कर इफ्तार करने घर के अंदर चले गया। जब बाहर आया तो देखा ई -रिक्शा गायब था।गायब ई -रिक्शा को लेकर काफी खोजबीन की गई।लेकिन कुछ पता नहीं चला।इसके बाद सदर थाना में ई -रिक्शा चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई।

























