किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान, 2543 लीटर शराब किया गया जप्त,31 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

एसपी के निर्देश पर अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में पिछले छह दिनों में अलग अलग मामलों के 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये कार्रवाई 9 से 15 मार्च के बीच की गई। कार्रवाई जिले के सदर थाना, बहादुरगंज थाना, ठाकुरगंज, गलगलिया व अन्य थाना की पुलिस के द्वारा की गई अभियान में 2 हजार 523 लीटर देशी व विदेशी शराब जप्त किया गया। जिसमें 2367 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया,176.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया गया।शराब और मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अन्य कार्रवाई में 305 ग्राम ब्राउन शुगर,930 पिस अवैध लॉटरी टिकट , 7 मोबाइल फोन, 1 कंटेनर,1 वजन नापने वाली मशीन, 7 ट्रैक्टर, चोरी का 7 बाइक सहित कुल 8 बाइक, 1 ई – रिक्शा व 4 चार पहिया वाहन जप्त किया गया।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि किशनगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई की गई है।आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।एसपी श्री कुमार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिक डायल 112 पर कॉल कर सकते है। कॉल करने के कुछ ही समय बाद डायल 112 की टीम स्थल पहुंचकर कार्रवाई करेगी किशनगंज पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई