बारसोई /कटिहार – मंगलवार को प्रखंड के बारसोई थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने की। बैठक में सभी पार्टी के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी राय राखी।
इस संबंध में बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि ईद एवं रामनवमी का पर्व शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न हो जिसको लेकर यह बैठक रखी गई है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के पर्व में यहां के लोग गंगा जमुना की तहजीब का पहचान दिया है। मुझे उम्मीद है कि ईद एवं रामनवमी का पर्व शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न होगी।
ईद के पर्व में ईदगाह एवं चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। तथा दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। रामनवमी के पर्व में पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे तथा चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती रहेंगे।
लोगों से अपील है कि अफवाह से बचें तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर तुरंत पुलिस को सूचना दे। इस अवसर पर अब्दुल गनी, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह,सीमा यादव , वरुण कुमार झा,भाजपा जिला मंत्री पिंटू यादव, मामून रशीद, मेघनाथ मंडल, रोहन कुमार साहा, दुलाल शाह, राजेंद्र ठाकुर,मिहिर मुनीम, सोनू यादव, शिवकुमार यादव आदि दर्जन लोग मौजूद रहे।
























