खड़ी ट्रक से टकराई अपाची बाइक, युवक की हालत गंभीर

SHARE:

किशनगंज/बहादुरगंज/निसार अहमद

मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे शांति चौक बांसबारी हाट के समीप एक तेज रफ्तार अपाची मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल की पहचान मोहम्मद नोमान आलम (पिता- रकीम आलम), निवासी बावरिया वार्ड नंबर 8 के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उठाकर बहादुरगंज उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति अत्यंत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई