डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजैली में चोरी कर अज्ञात चोरों ने कम्प्यूटर,की- बोर्ड सहित चार पंखा चुरा लिया।घटना को लेकर प्रधानाध्यापक हिरेन राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं थाना को सूचना आवश्यक कारवाई करने की गुहार लगाई है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि 17.01.2026 को 9.15 बजे विद्यालय पहुंचा।
फिर क्रमशः अन्य शिक्षक भी पहुंचे।इसी दौरान बच्चों ने बताया कि वर्ग कक्ष का हैंडिल सहित ताला टूटा हुआ है।देखने पर पाया गया कि तीन कमरे से चार पंखा और एक कमरे से विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया की-बीर्ड और कम्प्यूटर गायब है।उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय का चापाकल,नल , शौचालय के पाइप आदि सामानों की चोरी हुई थी।
जिसकी सूचना विभाग सहित स्थानीय थाना को भी दी गई है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद अक्सर शरारती तत्वों द्वारा जमा होकर सिगरेट,गांजा,एवं शराब का सेवन किया जाता है,और उसके अवशेषों को युं हीं छोड़ दिया जाता है।जिससे परिसर में गंदगी फैलती रहती है।उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कारवाई करने की मांग की है।जिससे विद्यालय के बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से रोका जा सके।थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।पुलिस जांच कर आवश्यक कारवाई करेगी।इसको लेकर समाज को भी जागरूक किया जाएगा।

























