देर शाम तक करायी जाएगी मतगणना
डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि.के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को होना है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रखंड स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि प्रखंड के एक मात्र सौरिया पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव 18 मार्च को होना है।
मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पैक्स में कुल 1716 मतदाता हैं।जिसके लिए तीन मतदान केन्द्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन शाम में प्रखंड संसाधन केन्द्र में बनाये गये मतगणना केन्द्र पर मतों की गिनती करा कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी संजीत कुमार सहित प्रखंड कर्मी एवं मतदानकर्मी मौजूद रहे।
























