कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के गौरामनी गांव में तेघरिया पंचायत के सरपंच मुबारक हुसैन की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने सामूहिक दुआ के बाद अजान होते ही खजूर का सेवन कर इफ्तार किया।
इस संबंध में मौलाना कमरुल हुदा ने कहा की रोजेदारों को इफ्तार कराने से बहुत बड़ी नेकियां मिलती है।एक रोजेदार को इफ्तार कराने से एक रोजा के बराबर का सवाब मिलता है। रोजेदारों को इफ्तार कराने के कई अन्य फायदे भी हैं।
उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी से समाज में भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है साथ ही इससे आपसी भेदभाव मिट जाता है।पवित्र रमजान माह का रोजा हमें एकता व सच्ची आस्था का संदेश देता है।
इफ्तार पार्टी में पंचायत समिति सदस्य इमरान आलम, अफजल हुसैन,अफरोज आलम, डॉ अवसार आलम,राहीब अख्तर,सालाउद्दीन समेत बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

























