किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया सुल्तानपुर स्थित घर के बाहर ई -रिक्शा की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित ई -रिक्शा चालक शहनवाज अंसारी ने रविवार को सदर थाना में आवेदन देकर ई -रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रोज की तरह 13 मार्च को भी रात्रि में ई -रिक्शा लेकर घर के पास पहुंचा।ई -रिक्शा को सिंघिया सुल्तानपुर स्थित घर के बाहर लगा कर घर के अंदर चले गया।
सुबह जब बाहर आया तो देखा ई -रिक्शा गायब था।गायब ई -रिक्शा को लेकर काफी खोजबीन की गई।लेकिन कुछ पता नहीं चला।इसके बाद सदर थाना मेंई -रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

























