प्राचीन भगवान विष्णु की प्रतिमा को गांव में स्थापित करने की मांग,जिला पदाधिकारी विशाल राज को सौंपा गया ज्ञापन

SHARE:

बहादुरगंज प्रखंड में खुदाई के दौरान मिली थी प्रतिमा

संवाददाता: अब्दुल करीम

सीमावर्ती किशनगंज जिला अपने साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए हमेशा से जाना जाता है। 70% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद भी यहां अलविदा जुम्मा पर जहां हिंदू समुदाय के द्वारा रोजेदारों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाया जाता है वही रामनवमी में मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदुओं के लिए शरबत और शीतल पेय की व्यवस्था करते है ।

यही नहीं जिले में मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज के द्वारा जमीन तक मुहैया करवाई गई है।ताजा मामला जिले के बहादुरगंज प्रखंड का है जहां बीते दिनों प्रखंड के सरंडा वार्ड संख्य 13 में मोहम्मद इस्माइल की जमीन पर खुदाई के दौरान लगभग 800 साल प्राचीन भगवान विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा मिली थी। प्रतिमा मिलने के बाद ट्रैक्टर चालक शेखर लाल हरिजन अपने घर ले गया था।

लेकिन बाद में प्रशासन ने उक्त प्रतिमा को अपने संरक्षण में ले लिया।जिसके बाद सोमवार को बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से मुलाकात की और उक्त भगवान विष्णु की प्रतिमा को गांव में स्थापित करने की मांग को लेकर उनके द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया।

श्री रहमान ने कहां की प्रतिमा अति प्राचीन है और अगर इसे गांव में स्थापित किया जाता है तो पर्यटन स्थल के रूप में इस क्षेत्र का विकास होगा ।यही नहीं उन्होंने जिला पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर जमीन मुहैया करवाने की भी बात कही है।उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी विशाल राज ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कदम उठाया जाएगा।

वही जमीन मालिक मंदिर निर्माण के लिए जमीन भी देने के लिए तैयार है।जबकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने कहा कि हम सभी हिन्दू और मुसलमान मिल कर रहते है और प्रतिमा को वही स्थापित किया जाना चाहिए।इस दौरान कांग्रेस नेता सजल साहा सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई