तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, हुआ फरार

SHARE:

सड़क दुर्घटना में दो महिला हुई घायल एक की स्थिति गंभीर

मनसाही/कटिहार- नारायणपुर – पूर्णियाँ फोर लेन सड़क के एनएच 131 ए के मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा चौक पर मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे एक बाइक सवार को पीछे से एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक सहित दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के दौरान स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने में सफल रहा। इस सड़क दुर्घटना के बाद मनसाही पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया, मगर घायल लोगों की स्थिति नाजुक होने के कारण सभी को सदर अस्पताल कटिहार से मेडिकल कॉलेज कटिहार रेफर कर दिया।

सभी घायल बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं बाइक चालक करन कुमार इंदु देवी एवं नूतन देवी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर आगे की कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को थाना लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई