पुलिस ने 1684.8 लीटर विदेशी शराब किया जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तार

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि बस स्टैंड के पास से एक कंटेनर में लोड 1684.8 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।जप्त शराब के साथ कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है।पकड़ा गया चालक राम लखन सिंह बुद्धा कॉलोनी पटना का रहने वाला है।सदर थाना की पुलिस को मद्य निषेध पटना के द्वारा बंगाल के सिलिगुड़ी से कंटेनर से शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम बस स्टैंड और चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान शुरू किया गया।इस दौरान बस स्टैंड के पास से एक कंटेनर गुजर रही थी। कंटेनर को रुकवा कर चालक से पूछताछ करने पर चालक पुलिस को देखकर फरार होने लगा।जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जप्त कंटेनर को थाना लाया गया।

थाना में कंटेनर की जांच करने पर शराब बरामद किया गया।उक्त कंटेनर भी पहले खाली लग रहा था।बारीकी से जांच करने पर कंटेनर के ऊपरी भाग में बने बॉक्स में शराब बतामद किया गया।जिसमें 195 कार्टून सहित 1684.8 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब बंगाल के सिलिगुड़ी से पटना की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए कंटेनर चालक से पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई