5 राज्यों में विधान सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा,बंगाल में दो चरणों में मतदान

SHARE:

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना एक ही दिन होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा तारीखों का ऐलान किया गया।घोषित कार्यक्रम के अनुसार West Bengal में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। यहां पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को तथा दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा।


वहीं Tamil Nadu में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके अलावा Kerala, Assam और Puducherry में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा।


चुनाव आयोग के अनुसार सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 मई को मतों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।


इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है और राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई