पीएम मोदी की कोलकाता में आयोजित जनसभा का किशनगंज के बांग्लाभाषियों के बीच सीधा प्रसारण,रिश्तेदारों से बीजेपी को वोट करने की अपील

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शनिवार को (ब्रिगेड मैदान) कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का सीधा प्रसारण शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर क्लब में किया गया।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सीधा प्रसारण को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय बंगाली समुदाय के लोग जुटे ।

दरअसल बंगाल सीमा से सटे सीमावर्ती किशनगंज जिले के बंगाली समुदाय के रिश्तेदार बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल में रहते है और यहां के लोग अपने रिश्तेदारों को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करे इसी उद्देश्य से सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया ।

गौरतलब हो कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण में पश्चिम बंगाल में कथित “महाजंगल राज” को समाप्त करने और टीएमसी सरकार पर गुंडागर्दी, रंगदारी तथा भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया गया। उन्होंने राज्य में परिवर्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से समर्थन की अपील की।

नेपालगढ़ कॉलोनी में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे क्षेत्र में रहते हैं, इसलिए चाहते हैं कि उनके रिश्तेदारों और परिचितों को भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंगाल विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दिया गया है।कार्यक्रम में दीपम सरकार,शिवम साहा,अरविंद मंडल,जय किशन प्रसाद,पंकज कुमार साहा,सुबोध माहेश्वरी सहित हरि किशोर साह, संतोष दास, प्रियरंजन शर्मा, माणिक पाल, रवि गोस्वामी, राजा सिन्हा समेत नेपालगढ़ कॉलोनी के कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई