कुल 141 मामलें का हुआ निष्पादन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । उक्त लोक अदालत में श्री सुशांत कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,किशनगंज ने पीठ के सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों से अपील किया की पक्षकारों को ध्यान में रखते हुए मामलों का निपटारा उदारता पूर्वक एवं नियमानुसार करें तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ओम शंकर ने पक्षकारों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वादों का निष्पादन शांति पूर्वक करें ।
राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के न्यायिक सदस् श्री नीरज किशोर सिंह पीठासीन पदाधिकारी ,अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम किशनगंज,श्री सुरभित साहाय,न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी ,श्री इंजमामुल हक अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, रंधीर कुमार,न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, रामिजुर रहमान, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, किशनगंज सम्मिलित थे ।
इन पाँच पीठों में गैर न्यायिक सदस्य के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के पैनल अधिवक्ता क्रमशः मधुकर प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार ,सूरज बर्मन , राज कुमार साह तथा अब्दुल बसीर की प्रतिनियुक्ति की गई थी ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय के कुल 141 मामलें जिसमें अपराधिक शमनीय 65 मामलें, विधुत विभाग के 75 मामले, वैवाहिक विवाद 01 सम्मिलित हैं । बैंक ऋण के कुल 429 मामले में समझौता राशी कुल रूपये 2,31,53,369/- का तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797/- रूपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का निष्पादन हुआ है ।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी भीड़ देखी गई । जहाँ जिले के विभिन्न क्षेत्रो से आए पक्षकारों ने अपने-अपने वाद का निष्पादन करवाने में काफी सक्रिय भूमिका निभाई । पक्षकारों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए जगह-जगह सहायता केंद्र पर साथ ही प्रत्येक पीठ में एक–एक अधिकार मित्र की प्रतिनियुक्ति की गई थी । उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के कर्मी के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण ने काफी सक्रीय भूमिका में दिखें |



























