हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में बीती रात एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रमिला देवी (35) के रूप में की गई है।
जो रामपुर पंचायत की रहने वाली हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मृतका की मां ने बताया कि प्रमिला देवी अपने मायके में मां और भाई के साथ रहती थीं। उनके चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। जो अभी छोटे-छोटे हैं। मां के अनुसार वह बगल में काम करने गई थीं। जब वापस लौटीं तो बेटे ने बताया कि दीदी घर में नहीं हैं।
हम बोले कि बगल में कहीं बैठी होंगी। रात में खाना खाने के बाद जब वे घर के पीछे बिल्ली को खाना देने गए तो बिल्ली भागी और वहां कुछ काला जैसा दिखा।
बेटे बताया कि उसके बाद देखा तो बोला दीदी है। जो की प्रमिला देवी का शव पड़ा मिला।वही तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि घर से निकलने से पहले प्रमिला देवी के पास किसी का फोन आया था। वही लोग जिसके बाद वह घर से बाहर गई थीं। वही थाना अध्यक्ष निक्की ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की करवाई जारी है।



























