छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला में छात्रों ने मारी बाजी
बरारी /कटिहार – राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 590, 29 जनवरी के निर्देश तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के आदेशानुसार आगामी 22 से 24 मार्च तक प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर बिहार दिवस 2026 को उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इसी क्रम में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष बिहार दिवस 2026 का थीम “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” रखा गया है। इसी थीम के तहत शनिवार को जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरुबाजार के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।इस दौरान प्रतियोगिता में बरारी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मौके पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गणित ओलंपियाड में रिमझिम कुमारी, क्विज प्रतियोगिता में मयंक परासर तथा चित्रकला प्रतियोगिता में सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता के संचालन एवं मूल्यांकन में निर्णायक मंडल तथा सहयोगियों के रूप में लेखापाल संतोष कुमार, अनीश कुमार, राकेश रजक, विश्वंभर मिश्रा, जिम्मी कुमारी, भगत सिंह, छोटू कुमार और मनोज जायसवाल सहित अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जोश देखने को मिला।



























