जनगणना को लेकर पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

SHARE:



कटिहार–भारतीय जनगणना 2027 को लेकर जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ।जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कहा जनगणना डिजीटल एप के माध्यम से होगी।इसे सभी इसे बारीकी से समझ लें।

ताकि प्रगणकों की समस्याओं के समाधान में चूक नहीं हो सके।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं सहायक निदेशक,जनगणना कार्य निदेशालय सुनील कुमार ने बताया कि पहले चरण में होने वाले मकान की गणना एवं परिवार का सूचीकरण डिजिटल एप से होगा।

उन्होंने डीएलसीसीसी सदस्यों को डिजिटल एप के माध्यम से होने जनगणना कार्यों के बारे में  विस्तार से बताया।जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने प्रशिक्षण का संचालन किया।प्रशिक्षण में  नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता डा.विनोद कुमार,उप विकास आयुक्त अमित कुमार , डीएलसीसीसी सदस्य एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज आफिसर प्रखंड एवं कार्यपालक पदाधिकारी चार्ज आफिसर नगर पंचायत शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई