अलविदा जुम्मा को लेकर जिले में दिखी खासी चहल पहल

SHARE:

अलविदा जुमे को लेकर देखी गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
यातायात सुगम बनाने में मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रही पुलिस

कटिहार–माह–ए-रमजान के आखिरी जुम्मा को लेकर जिले में खासी चहल पहल देखी गई। अकीकदमंदों ने जुम्मे की नवाज अता कर अपने परिवार, समाज, देश और दुनिया में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बने रहने की दुआ की।

नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी सख्त रही। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के मस्जिदों के बाहर सुबह से हीं पुलिस की तैनाती रहने से अकीदतमंदों को अपने इबादत में कोई परेशानी नहीं हुई।जुम्मे को लेकर शहर में भीड़ मद्देनजर और यातायात को सुगम बनाये रखने को लेकर भी सुनियोजित तरीके से पुलिसिंग व्यवस्था की गई थी।

अंजुमन इस्लामिया मस्जिद सहित अन्य बड़ी मस्जिदों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिये जाने से शहर में जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई।

ट्रैफिक पुलिस ने अपनी सक्रियता से यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही।वरीय अधिकारियों को भी निगरानी करते देखा गया । मस्जिदों के प्रवेश द्वारों और आसपास के चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर रही। शांति समिति के सदस्य भी शांति-व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई