विवाहिता महिला के विषपान करने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

कदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत के कांताडीह गांव में एक महिला हसीरा बीबी (34) ने विषपान कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण ने कदवा पुलिस को दी। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। वहीं ग्रामीण नाम नहीं छापने की शर्त पर दबी जुबान से आत्महत्या का कारण बीते 7 वर्ष से महिला को बाल बच्चा नहीं होना बता रहे हैं। मृतका का सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

अब तक महिला को कोई संतान नहीं प्राप्त हो पाया था। अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!