कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के पत्थर टोला रेलवे बांध के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर का इंजन खाई में पलट गया। जिससे उस पर सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर रेलवे के कार्य में लगा हुआ था और पत्थर टोला गांव से रेलवे पुल की ओर लौट रहा था।
इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर का इंजन सड़क किनारे खाई में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा अचानक वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। बाद में ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला गया।



























