बुनियाद केंद्र में सीएससी केंद्र का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया

SHARE:

दिव्यांग जनों को मिलेगा सीधा लाभ,आवेदन मुफ्त में होंगे ऑनलाइन

बारसोई/कटिहार – शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में सीएससी केंद्र का प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद,बुनियाद केंद्र मैनेजर डॉ. अजय कुमार एव प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता कटकर विधिवत केंद्र का उद्घाटन किया।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा बुनियाद केंद्र मे दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा दी गई है। दिव्यांग जन अपना प्रमाण पत्र एवं पेंशन के लिए ऑनलाइन मुफ्त में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दिव्यांगों केलिए अनेक योजनाएं चलाएं जा रहे हैं। सीएससी केंद्र के माध्यम से जानकारी एवं ऑनलाइन का सुविधा ले सकते है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!