भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा “जी राम जी”योजना,कोढ़ा पंचायत में बिना काम किए 5 लाख की ‘मिट्टी भराई’

SHARE:

कोढ़ा /कटिहार- बिहार सरकार और केंद्र सरकार जहां ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा(जी रामजी)जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है । वहीं धरातल पर बिचौलिए और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर सरकारी खजाने को चूना लगाने में मशगूल हैं। ताजा मामला कोढ़ा प्रखंड की कोढ़ा पंचायत से सामने आया है, जहां विकास के नाम पर बड़ी लूट का पर्दाफाश हुआ है।

कागजों पर हुआ काम, जमीन पर पहले से है सड़क जानकारी के अनुसार, बड़ी नहर से वरुण शर्मा के कामत तक’ छहर के दोनों बांधों पर मिट्टी भराई का कार्य दर्शाकर लगभग 5 लाख रुपये की राशि की अवैध निकासी कर ली गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर मिट्टी भराई का दावा किया गया है। वहां पहले से ही कच्ची सड़क और नाला मौजूद है।

जब वहां पहले से ही सड़क बनी हुई है, तो मिट्टी कहां भरी गई? यह सीधे तौर पर फर्जी मास्टर रोल बनाकर सरकारी पैसे का गबन करने का मामला है। बिना किसी भौतिक कार्य के कागजों पर मजदूरी दिखाकर राशि निकाल ली गई। इस मामले ने पंचायत रोजगार सेवक पंचायत, टेक्निकल सहायक और कनीय अभियंता की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मिलीभगत के इतनी बड़ी राशि की निकासी संभव नहीं है। जहां एक ओर गरीब मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर ‘घोस्ट वर्क’ काल्पनिक कार्य दिखाकर मोटी रकम डकारी जा रही है। वह इस मामले को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार से पूछने पर बताया अगर गलत पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई