किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्ज

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में शनिवार को परिजन के द्वारा सदर थाना में नाबालिग लड़की के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार परिजनों को आशंका है की 6 मार्च को एक युवक नाबालिग लड़की को जबरन अपने साथ ले गया है।काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल रहा है।

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस नाबालिग बच्ची की बरामदगी में जुट गई है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए खोजबीन जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!