किशनगंज/प्रतिनिधि
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एसपी संतोष कुमार की पहल पर किशनगंज पुलिस के द्वारा पुलिस सभागार परिसर में सर्वाइकल,बेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के द्वारा महिला पुलिस पदाधिकारियों की स्क्रीनिंग सह स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 45 से ज्यादा महिला पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने स्क्रीनिंग में भाग लिया।
मौके पर महिला स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।जिसमें महिला स्वास्थ्य, पोषण,प्रसूति रोग उपचार ,बचाव ,नवजात शिशु देखभाल आदि के बारे में महिला चिकित्सकों द्वारा बताया गया।
कार्यशाला में यह भी बताया गया कि सर्वाइकल,बेस्ट कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। शुरुआत में पहचान होने पर अच्छे से उपचार हो सकता है। कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर परिचर्चा भी की गई।शिविर में सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर उर्मिला कुमारी ,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी,अवर निरीक्षक सुधा कुमारी,अवर निरीक्षक सिमरन भारती, अस्पताल की चिकित्सक व कर्मी मौजूद थी।





























