महिला दिवस पर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय की सेविकाओं ने रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देशानुसार महिला पर्यवेक्षिका मधु कुमारी की अगुआई में नगर की सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली।

महिला कर्मियों ने हाथों में तख्ती बैनर लेकर प्रखंड परिसर सहित नगर के मार्गो का भ्रमण कर नारी सशक्तिकरण का नारा बुलंद की। रैली के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता के लिये जहां महिलाओं को आगे आने के लिये जागरूक किया गया।

वहीं महिलाओं को बेहतर पोषण स्तर के लिए सरकार द्वारा मिलने वाले सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मधु कुमारी, डाटा ऑपरेटर उपेंद्र सिंह सहित सेविकाएं शामिल थीं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!