पोखरिया में पैक्स चेयरमैन प्रतिनिधि शाहफ़ैज़ आलम के आवास पर इफ़्तार पार्टी का आयोजन, रोज़ेदारों ने की शिरकत

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

पवित्र रमजान माह के अवसर पर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत के पोखरिया गांव निवासी पैक्स चेयरमैन प्रतिनिधि शाहफ़ैज़ आलम के आवास पर शनिवार को इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों रोज़ेदार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इफ़्तारी में शरीक हुए।

इफ़्तार पार्टी में रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अज़ान होते ही सभी रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भाईचारे, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता से सराबोर रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र, इंसानियत और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सहयोग और एकता की भावना और मजबूत होती है।

इफ़्तार पार्टी के माध्यम से लोगों को एक साथ बैठकर रोज़ा खोलने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलता है। आयोजक शाहफ़ैज़ आलम ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का स्वागत करते हुए कहा कि रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का महीना है। इस पवित्र महीने में इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। इफ़्तार कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आयोजक के इस पहल की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई