बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज शहर के मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जहां पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांचोंप्रांत न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जहां गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेज आलम पिता स्व मो इस्लाम बिरनिया वार्ड 05 निवासी के रूप मे हुई है।
जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झाँसी रानी चौक के पास स्थित एक बंद घर के वेंटीलेटर को तोड़कर घर मे घुसकर दस हजार नगदी राशी सहित सोने के जेवरात की चोरी की वारदात को अंजाम बीते मंगलवार की शाम चोरो द्वारा दिया जा रहा था। तभी गृह स्वामी के अचानक आ जाने के कारण घटनास्थल से एक चोर को चोरी के सामानो के साथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था ।
वही मामले में एक आरोपी भागने में सफल हो गया था। जहां पकराये आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ में फरार आरोपी की पहचान करते हुए दोनों आरोपी के विरुद्ध बहादुरगंज थाना में पीड़ित गृह स्वामी के लिखित शिकायत पर हेलो थाना कांड संख्या 356/26 को दर्ज कर मामले मे फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई थी।
वही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा फरार आरोपी मो0 परवेज को बिरनिया वार्ड 05स्थित उसके घर से सोमवार की रात गिरफ्तार करते हुए मंगलवार के दिन मेडिकल जांचोंप्रांत उसे जेल भेज दिया गया है।


























